दो दर्जन जोड़े एक साथ बंधे वैवाहिक बंधन में
जागरण संवाददाता, बोझी (मऊ) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को विकास खंड
जागरण संवाददाता, बोझी (मऊ) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को विकास खंड बड़रांव परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 24 जोड़ों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए सनातन व बौद्ध धर्म की रीति- रिवाज के अनुसार अग्नि व भगवान बुद्ध को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इसके साथ ही नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने वाले युगलों को समारोह के साक्षी बने भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष उíमला जायसवाल के प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, भाजपा के जिला संयोजक राकेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विद्युत प्रकाश यादव, खंड विकास अधिकारी फैसल आलम आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय-भविष्य की कामना की।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित ब्राह्मण राहुल उपाध्याय व बौद्ध आचार्य रामअवध राव ने विधि-पूर्वक शादी की रस्में पूरी कराईं। ¨सदूरदान के पूर्व जयमाल की रस्म हुई। दुल्हन की तरह सजा था परिसर
समारोह को सफल बनाने के लिए ब्लाक परिसर को दुल्हन की तरह संजाया गया था। बीडीओ फैसल आलम ने स्वयं रुचि लेते हुए कार्यक्रम की व्यवस्था की। इस शुभ काम में ब्लाक कर्मी भी पूरे मनयोग से लगे रहे। एडीओ पंचायत अखिलेश मल्ल, श्री कृष्ण, अनिल यादव, बृजेश कुमार यादव, रामदरश राम, आशीष यादव, सुमन देवी, अजय कुमार, प्रधान गण संतोष श्रीवास्तव, डॉ लालजी निषाद, राजू यादव, झारखंडे यादव आदि थे। सरकार की तरफ से 35 हजार के उपहार
सरकार की तरफ से सामूहिक शादी के प्रोत्साहन के लिए प्रत्येक जोड़ों को बीस हजार रुपये नकद के साथ अन्य मद में पंद्रह हजार रुपये के सामान दिए गए। मंच संचालक राजेश श्रीवास्तव ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। भोजपुरी गायक अभिषेक राय, गुंजन राय व बच्चा मासूम ने अपने भावपूर्ण गीतों से लोगों को आनंदित किया। अन्य उपस्थिति लोगों ने भी वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किया।