पूर्व पीएम की मनाई 33वीं पुण्यतिथि
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह के 33 वी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नगर के गाजीपुर तिराहा सदर अस्पताल के सामने पार्टी की सक्रिय सदस्य मंजू सिह के कटरे रालोद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
जासं, मऊ : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिह के 33वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नगर के गाजीपुर तिराहा सदर अस्पताल के सामने मंजू सिह के कटरे राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था मे सुधार हेतु उत्तर प्रदेश में गुंडा एक्ट का कानून व भारत के गृह मंत्री के रूप मे देश के पुलिस जवानों के लिए हाफ पैंट की व्यवस्था को खत्म करके फुल पैंट पहनाया। इस अवसर पर मु. जकरिया जियाऊल हसन, मुकादम, सुरेन्द्र यादव, सुखारी पाल, गोपाल दुबे आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार कांग्रेस नेता सुशील चौधरी ने अपने आवास भटकुआं पट्टी सिन्हा राय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।