विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में ईंट-भट्टे पर ट्रैक्टर से दबकर मासूम की मौत, स्वजन में मातम

By Jp nishadEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 02 Dec 2025 12:56 PM (IST)

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवनाथपुर गांव में एक ईंट-भट्टे पर ट्रैक्टर से दबकर 10 महीने के बच्चे की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मऊ: ट्रैक्टर से दबकर मासूम की मौत

  2. ईंट-भट्टे पर हुआ दर्दनाक हादसा

  3. पुलिस कर रही है मामले की जाँच

जागरण संवाददाता, मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवनाथपुर गांव स्थित ईंट-भट्टे पर सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर से दबकर एक मासूम की मौत हो गई। बिहार प्रदेश के नालंदा जनपद के दयालगंज इस्माइलपुर निवासी छोटेलाल चौहान स्वजन के साथ ईंट-भट्ठे पर पथेरी का काम करते है।

पत्नी शाम को अपने 10 माह के बच्चे भरत कुमार को जमीन पर सुलाकर कपड़े से शरीर को ढक दिया। इससे भट्ठे पर काम कर रहे ट्रैक्टर चालक की नजर बच्चे पर नहीं पड़ी और बच्चा ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बच्चे को ट्रैक्टर के पहिए के नीचे देख मां शोर मचाने लगी। शोर की आवाज सुनकर भट्ठे पर काम करने वालों की भीड़ एकत्र हो गई।सरायलखंसी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत के मामले में तहरीर नहीं मिली है। स्वजन से तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।