ब्लाक मार्ग की दुर्दशा से आवागमन मुश्किल
बोझी (मऊ) अमिला से बोझी मार्ग पर टड़वा से बड़रांव ब्लाक मुख्यालय मार्ग पर लगभग एक किमी की दूरी तक की सड़क खंडहर में तब्दील हो गई है। इसकी वजह से इस पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल है। इसकी वजह से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जागरण संवाददाता, बोझी (मऊ) : अमिला से बोझी मार्ग पर टड़वा से बड़रांव ब्लाक मुख्यालय मार्ग पर लगभग एक किमी की दूरी तक की सड़क खंडहर में तब्दील हो गई है। इससे इस पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल है। इसकी वजह से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में ब्लाक, स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा मरीजों को ब्लाक मुख्यालय तक जाने वाले को मजबूरन गुजरना पड़ता है। एक वर्ष से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई हैं। इसकी वजह से यह गड्ढे में तब्दील हो गया है। इसी मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। इस मार्ग से होकर अधिकारी गण, ब्लाक कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मी पहुंचते हैं। इस रास्ते पर गंदगी भी रहती है। पीडब्लूडी ने थोड़ी-बहुत गिट्टक गिराकर गड्ढों को भरने की कोशिश की लेकिन एक माह से अधिक समय हो गया उसे ठीक नहीं किया गया। गिट्टियां इधर-उधर बिखरने से स्थिति और विकट हो गई है। शिवनाथ चौहान, धीरज, गणेश, अर्जुन कुमार का कहना है कि इस मार्ग पर प्राय: अधिकारियों का निरीक्षण व अन्य कार्यों से आवागमन होता है। फिर भी उनकी नजर नहीं पड़ रही है।