बाइक पलटने से तीन घायल
जासं मधुबन मऊ) स्थानीय थाना क्षेत्र के रौजा के पास अनियंत्रित बाइक के पलटने से तीन घायल हो गए। इसमें एक युवक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। क्षेत्र के खिरीकोठा निवासी आशीष पुत्र जीतू राजभर अपनी बाइक पर अपने गांव की 26 वर्षीया सुशीला पत्नी संतोष व फतहपुर मंडाव निवासी 14 वर्षीया वंदना पुत्री संतोष को बैठा कर किसी कार्यवश फतहपुर जा रहा था। वह जैसे ही रौजा स्थित पवनिया पुल के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर बाइक पलट गया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने आशीष की स्थिति गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जासं, मधुबन मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के रौजा के पास अनियंत्रित बाइक के पलटने से तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक युवक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। क्षेत्र के खिरीकोठा निवासी आशीष पुत्र जीतू राजभर अपनी बाइक पर अपने गांव की 26 वर्षीया सुशीला पत्नी संतोष व फतहपुर मंडाव निवासी 14 वर्षीया वंदना पुत्री संतोष को बैठा कर किसी कार्यवश फतहपुर जा रहा था। वह जैसे ही रौजा स्थित पवनिया पुल के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर बाइक पलट गया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने आशीष की स्थिति गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।