मैजिक की टक्कर से तीन घायल
जागरण संवाददाता, पिपरीडीह (मऊ) : थाना सरायलखंसी अंतर्गत पिपरीडीह बाजार के मजखनी मोड़ पर
जागरण संवाददाता, पिपरीडीह (मऊ) : थाना सरायलखंसी अंतर्गत पिपरीडीह बाजार के मजखनी मोड़ पर स्कूल वाहन के रूप में चल रही टाटा मैजिक वैन एक ही परिवार के तीन लोगों को धक्का मार दी। इसके बाद कुचलते हुए निकल गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्र के सरवां स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों को ले जाने-लाने के लिए प्रयुक्त टाटा मैजिक बच्चों को बबुआपुर छोड़ कर शाम साऐ पांच बजे वापस जा रही थी। पिपरीडीह बाजार से सामान की खरीदारी कर उस्मानपुर निवासी शिवबचन यादव (60) पुत्र रजवत, मुनिया देवी (55) पत्नी शिवबचन तथा उनकी 13 वर्षीया नानिन आकांक्षा पुत्री सबद घर जा रहे थे। तभी मजखनी मोड़ पर पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने तीनों को जोरदार टक्कर मारते और कुचलते हुए भाग निकली। दुर्घटना होते ही लोगों के शोर मचाने पर काफी लोग मौके वहां एकत्र हो गए। थोड़ी ही देर में सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया। दुर्घटना होने पर रोड के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चालक अपना वाहन उस्मानपुर गांव के सामने छोड़कर मौके से फरार हो गया।