प्रदर्शनी में झलकी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा
फतहपुर मंडाव ब्लाक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छ, हरित व स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर जानकारी दी गई।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय बाजार स्थित फतहपुर मंडाव ब्लाक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छ, हरित व स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर जानकारी दी गई। अनेक बाल वैज्ञानिकों ने अपना प्रोजेक्ट तैयार किया। इसका अवलोकन कर अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। कार्यशाला का उद्घाटन बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी व खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ¨सह ने किया।
बीएसए ने कहा कि बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस बहुत उपयोगी है। बीईओ ने कहा कि विज्ञान बालक के मस्तिष्क को विस्तार प्रदान करता है। ऐसी कार्यशालाओं में भविष्य के वैज्ञानिक तैयार किए जाते हैं। ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी जमील अहमद ने कहा कि कुल 47 जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओ ने इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया है। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय रुकुनपुरा एवं लालनपुर चयनित के विद्यार्थी चयनित हुए हैं। चयनित दोनों विद्यालय 27 अक्टूबर को होने वाले जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर एबीआरसी संजीव ¨सह, राधेश्याम पांडेय, रवींद्र मौर्य, गुलाब गुप्त, फैजल, मनमोहन पांडेय, प्रमोद मिश्र उपस्थित थे।