बहन के घर आए युवक की मौत से कोहराम
जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) थाना क्षेत्र के गजियापुर बंधे पर शुक्रवार को बहन के घर आए
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 07:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : थाना क्षेत्र के गजियापुर बंधे पर शुक्रवार को बहन के घर आए एक 18 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के सूरजपुर निवासी 18 वर्षीय नारायण पुत्र रामऔतार गुरुवार कि शाम लौआसाथ स्थित अपने बहन के घर आया था। शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे अपनी बहन से गजियापुर चट्टी जाने की बात कह कर घर से निकला था। थोड़ी देर बाद युवक को गजियापुर बंधे पर अचेत पड़ा देख लोगों ने बहन को सूचना दिया। आनन-फानन में पास-पड़ोस के लोग उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें