Move to Jagran APP

विकास के बल पर भाजपा लहरा रही परचम

क्षेत्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे क्षेत्रीय मंत्री

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 06:40 PM (IST)
विकास के बल पर भाजपा लहरा रही परचम
विकास के बल पर भाजपा लहरा रही परचम

क्षेत्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

loksabha election banner

सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : भाजपा के गोरखपुर प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू का लखनऊ से मऊ जाते समय शनिवार की दोपहर लगभग बारह बजे मुहम्मदाबाद गोहना स्थित समाजसेवी पप्पू सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नेता के रूप में काफी सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे। छात्र राजनीति से भाजपा कार्यकर्ता रूप में काफी सक्रिय रहे पार्टी के नीतियों को काफी मुखर होकर जनता तक पहुंचाने में योगदान रहा। इनके कुशलता को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने गोरक्ष प्रांत का क्षेत्रीय मंत्री पद देकर पूर्वांचल की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के सामने रखने का दायित्व इन्हें सौपा है। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति के बल पर विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में विजय हासिल की है। विकास के बल पर देश व प्रदेश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों में लोगों का विश्वास अटूट बन चुका है। स्वागत करने वालों में मिथिलेश उर्फ पप्पू सिंह, अंबिका सिंह सन्नी, अरविद सिंह, सोनू प्रधान, दिनेश सिंह, अरविद सिंह प्रधान, भूषण सिंह, बप्पा, सुदर्शन सोनकर, मिथिलेश सिंह रावत उर्फ शालू आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.