---अनियंत्रित टेंपो पलटा, एक की मौत, 10 घायल
स्थानीय थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड मार्ग पर गुरुम्हा के पास बुधवार की दोपहर सवारियों से भरा टेपों अनियंत्रित होकर पलट गया। इससें 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य वर्धक केंद्र फतहपुर मंडाव ले जाया गया। जहां चार की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इसमें इलाज के दौरान जिला अस्पताल में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड मार्ग पर गुरुम्हा के पास बुधवार की दोपहर सवारियों से भरा टेंपों अनियंत्रित होकर पलट गया। इससें 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य वर्धक केंद्र फतहपुर मंडाव ले जाया गया। जहां चार की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इसमें इलाज के दौरान जिला अस्पताल में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
क्षेत्र के मर्यादपुर से टेंपो चालक राजेश कुमार निवासी भेड़वरामल सवारी भरकर स्थानीय बाजार आ रहा था। अचानक टेंपो गुरुम्हा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार मर्यादपुर निवासी 55 वर्षीय मोतीपाल, उनकी पत्नी 50 वर्षीय कौशिल्या, रामपुर निवासी उम्र 25 वर्ष अजमल व 23 वर्षीय शमा परवीन, बेला सुल्तानपुर निवासी 25 वर्षीय पुनम देवी, लधुवाई निवासी 50 वर्षीय चंदा देवी, जोगरी अलीपुर निवासी 13 वर्षीय मुहम्मद ताविश व 35 वर्षीया नसरीन फातिमा, कोटियां मर्यादपुर निवासी 25 वर्षीया संजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना होते ही आनन-फानन घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव लेकर गए। जहां मोतीपाल, पूनम देवी, शमा परवीन व मुहम्मद ताविश की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की खबर लगते ही उपनिरीक्षक कमला पटेल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाने का प्रबंध किए। इसमें जिला अस्पताल में भर्ती जोगरी अलीपुर निवासी मुहम्मद ताविश की मौत हो गई।