नाला में डूबने से बालक की मौत
जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) थाना क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपूर में गुरुवार की श्
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 07:50 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:12 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : थाना क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपूर में गुरुवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ फरही नाला में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई।
क्षेत्र के लधुवाई निवासी अयान पुत्र जाफर अपने ननिहाल रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर के मजरा चांदपुर में रहता था। गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ फरही नाला में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसको डूबता देखकर उसके दोस्त शोर मचाने लगे। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक वह पानी के नीचे चला गया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उसको बाहर निकाला। परिजन उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें