विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मऊ में सरयू में उफान, धनौली से लेकर मुक्ति‍धाम तक तटीय क्षेत्रों की स्‍थ‍ित‍ि हुई भयावह

Published: Tue, 05 Aug 2025 04:40 PM (IST)

मऊ के दोहरीघाट में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से धनौली गांव के पास भयंकर बैक रोलिंग हो रही है। ...और पढ़ें

पांच सौ मीटर में नदी की बैक रोलिंग से बढ़ती जा रही नदी की गहराई।
पांच सौ मीटर में नदी की बैक रोलिंग से बढ़ती जा रही नदी की गहराई।

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट ( मऊ) । ज‍िले में सरयू नदी का जलस्‍तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी का रुख तल्‍ख होने के साथ ही धाराएं चुनौती प्रदान कर रही हैं। यहां दोहरीघाट में पांच सौ मीटर में नदी की बैक रोलिंग से नदी की की गहराई लगातार बढ़ती ही जा रही है।

यह भी पढ़ें : काशी में गंगा की बाढ़ में घाट के डूब गए ठाठ तो गल‍ियों में होने लगी आरती, देखें वीड‍ियो...

मंगलवार को भी सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने का क्रम जारी होने से जहां एक बार फिर धनौली गांव के समीप सरयू नदी की बैकरोंलिग होते ही धनौली रामपुर से लेकर मुक्तीधाम तटीय क्षेत्र की स्थिति बहुत भयावह हो गयी है। इसकी वजह से सिंचाई विभाग के अधिकारियो को कटान रोकने का कोई भी उपाय नहीं सूझ रहा है। जबकि इस तटीय इलाके के कटान रोकने हेतु 40 करोड़ रूपये से पीच‍िंंग लाचिंग पैड बनाये गये थे।

यह भी पढ़ें : Flood in Varanasi : बीएचयू ट्रामा सेंटर तक पहुंचा पानी, गल‍ियों में चली नाव, पांच हजार लोग बाढ़ राहत श‍िवि‍र पहुंचे

दोहरीघाट में लेकिन सरयू नदी के बैकरोलिंग करने से दस ठोकर नदी की धारा में पहले ही विलीन हो गये हैं और नदी की गहराई से भयावह स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इसकी वजह से हादसों की भी संभावना बढ़ गई है। हालांक‍ि व‍िभागीय अध‍िकारी इससे उत्‍पन्‍न खतरे से न‍िपटने के प्रयास कर रहे हैं। 

वहीं दूसरी ओर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का खतरा ब‍िंंदु 69.90 मीटर के सापेक्ष इस समय नदी 68.90 मीटर पर बह रही है जो खतरा ब‍िंं से फ‍िलहाल करीब एक मीटर तक नीचे है। इधर नदी मुक्ति‍धाम शव दाह शेड से दक्षिणी छोर पर करीब पांच सौ मीटर तक नदी की धारा आकर टकराने से पूरी तरह से इतनी गहरी हो गयी जिसे देखकर लोग सहम जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मीरजापुर में गंगा के जलस्‍तर की दुश्‍वारी बरकरार, पानी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

सरयू नदी की पूरी धारा धनौली मुक्तीधाम तक बने पीचिंग अपरन ठोकर से टकरा रही है। इसकी वजह से तटीय इलाके के लोग सहम गये हैं। ठोकर टूट रहे हैं और नदी नीचे से गहराई करती जा रही है। यही हाल रहा तो निश्चित ही बन्धा को कटने से कोई रोक नहीं पायेगा पूरी धारा इधर ही पलट जाने से कटान रोकना बेहद मुश्किल हो जायेगा।

जबक‍ि नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और यहां पर खतरा लगातार बरकरार है। जानकार तो यह कह रहे हैं कि अगर आजमगढ़ मुक्तिधाम व नगर की बची धरोहरों को बचाना है तो एक मात्र ड्रोजर चैनल से नदी के उस पार रेता काटना व नदी की धारा मोड़ना ही विकल्प है। अन्‍‍‍यथा की स्‍थ‍ित‍ि में आने वाले दिनों में परिणाम भयावह हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें : मीरजापुर में बबूल की डाल बाढ़ में बनी ढाल, तीन क‍िशोरों की गोताखोरों ने इस तरह बचाई जान