धीरेंद्र मल्ल बनाए गए सपा के प्रदेश सचिव
शहीद अक्षयबर मल्ल महिला महाविद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र कुमार मल्ल को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 04:02 PM (IST)
जासं, मधुबन (मऊ) : तहसील क्षेत्र स्थित शहीद अक्षयबर मल्ल महिला महाविद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र कुमार मल्ल को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह जानकारी होते ही श्री मल्ल के समर्थकों मे खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के नत्थूपुर के रहने वाले धीरेंद्र काफी समय से सपा से जुड़े हुए हैं। जनपद के संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके प्रदेश सचिव बनने पर सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मिश्र, इंद्रकैलाश यादव, चंद्रमणी यादव, रमायन यादव ने कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें