निकली शोभायात्रा, हुई प्राण-प्रतिष्ठा
जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ) : क्षेत्र के चेरारामपुरा लाडपुर ब्राह्मण टोला में शनिवार क
जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ) : क्षेत्र के चेरारामपुरा लाडपुर ब्राह्मण टोला में शनिवार को धूमधाम व गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा, गणेश जी, भैरवजी व शिवजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र में भ्रमण के बाद प्रतिमाओं को मंदिर में महाभिषेक व वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ प्राण-प्रतिष्ठित कर दिया गया।
तेज धूप में भी धाíमक आस्था के सागर में डूबे लोग शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल थे। सुबह करीब 8 बजे के करीब शोभायात्रा देवकली, विशुनपुर, खुखुंदवा, पुराने कोपा व स्थानीय बाजार होते हुए शाम चार बजे पुन: मंदिर पहुंची। इसके बाद पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण व गंगाजल अन्न के रस फलों के रस, केसर, चंदन, देशी घी के साथ महाभिषेक के बाद मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। विद्वान अमित शास्त्री ने बताया कि मंदिर पर आगामी 22 मई से 28 मई तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में विद्वान ¨सटू पांडेय, ¨वध्यानंद उपाध्याय, भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मनोज राय, जवाहिर तिवारी, शिवकुमार पांडेय, सच्चिदानंद नंद तिवारी, विनोद तिवारी, मनोज तिवारी, ग्राम प्रधान अखिलेश्वरी देवी, पीयूष राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।