भारत को जानो प्रतियोगिता में सात हजार हुए शामिल
जागरण संवाददाता, मऊ : भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता का फाइनल राउंड रविवार को नगर स्थित एक प्लाजा हुआ। इसमें वरिष्ठ वर्ग में सुभागी देवी इंटर कालेज प्रथम एवं तत्वबोध हाई स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, मऊ : भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता का फाइनल राउंड रविवार को नगर स्थित एक प्लाजा हुआ। इसमें वरिष्ठ वर्ग में सुभागी देवी इंटर कालेज प्रथम एवं तत्वबोध हाई स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में सेक्रेड हार्ट ने प्रथम एवं डान वास्को ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भारत को जानो प्रकल्प के राष्ट्रीय प्रमुख निर्मल जोशी के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में परिषद की स्थानीय शाखा ने इस बार कीíतमान रचते हुए जिले भर के स्कूलों से सात हजार से अधिक बच्चों के बीच इसका आयोजन कराया। विशेष बात यह रही की परिषदीय स्कूल के एक समूह ने प्रथम क्षेत्र में अपना स्थान बनाया और क्विज टीम का हिस्सा बनी। मुख्य अतिथि छपरा विश्वविद्यालय के कुलपति डा. हरिकेश ¨सह ने कहा कि भारत विकास परिषद पूरे भारत वर्ष में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। अध्यक्षता करते हुए आनंद प्रकाश मिश्रा ने पूरे परिषद को इस भव्य आयोजन के लिए साधुवाद दिया। परिषद की शाखा अध्यक्ष डा. अलका राय ने अतिथियों का स्वागत किया एवं परिचय कराया। सचिव प्रकाश जैन ने प्रतियोगिता के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष रवीश तिवारी ने भारत विकास परिषद के बारे में जानकारी दी। मुख्य रूप से डीएवी के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी, मधु राय, डॉक्टर अर¨वद श्रीवास्तव, राधिका थरड, दीपक जैन, अनुराग बरनवाल, सौरभ जायसवाल, अशोक अग्रवाल, डा. भगत ¨सह, रामप्रताप ¨सह आदि उपस्थित थे। संचालन डॉक्टर एसएन राय एवं धन्यवाद मुरारी लाल केडिया ने किया। दोनों वर्गों की विजेता एवं उपविजेता टीम को क्रमश: 11000 एवं 5100 की नकद धनराशि तथा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।