Move to Jagran APP

माडलों में दिखी छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा

शहर के डीएवी इंटर कालेज में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न इंटर कालेजों के छात्रों ने वैज्ञानिक ज्ञान पर आधारित एक से बढ़कर एक विज्ञान माडल प्रस्तुत किए। पर्यावरण की रक्षा हो या जीवन को सरल बनाने के उपकरण छात्रों ने सब पर माडल प्रदर्शित किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 08:28 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:05 AM (IST)
माडलों में दिखी छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा
माडलों में दिखी छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा

जागरण संवाददाता, मऊ : शहर के डीएवी इंटर कालेज में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न इंटर कालेजों के छात्रों ने वैज्ञानिक ज्ञान पर आधारित एक से बढ़कर एक विज्ञान माडल प्रस्तुत किए। पर्यावरण की रक्षा हो या जीवन को सरल बनाने के उपकरण, छात्रों ने सब पर माडल प्रदर्शित किए। अनेक समस्याओं को सुलझाते माडलों को देख जिले भर से आए विज्ञान शिक्षक चमत्कृत रह गए।

prime article banner

डीएवी के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवार ने बताया कि प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने कुल 50 माडल प्रस्तुत किए। इनमें से 12 स्थिर माडलों को तथा छह क्रियाकारी माडलों को मंडल प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया। स्थिर माडल में डीएवी के बुशरा इकराम और नंदिनी झा के माडलों की सराहना की गई। वहीं क्रियाकारी माडल में डीएवी की नेहा अंजुम व अर्चिता गुप्ता के माडल को अव्वल माना गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में प्रधानाचार्य डा.महानंद द्विवेदी, वीके श्रीवास्तव एवं लल्लन चौहान शामिल थे। टीचर माडल के रूप में रिचा त्रिपाठी का चयन हुआ। डीएवी के प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी ने निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया। कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और रुझान पैदा करते हैं। इस अवसर पर ऋषिकेश पांडेय, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, शरद पांडेय, बृजेश राय, सुमित राय, विवेक शुक्ला, मुनेंद्र सिंह, मनोज सिंह, शेखर चंद्र, अरविद कुमार त्रिपाठी, अरविद कुमार, सीमा मिश्रा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.