Move to Jagran APP

100 घरों में घुसा है पानी, ढहने लगे मकान

जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) सरजू नदी के जलस्तर में भारी कमी आई है। ग्रामीण अंचल क

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 06:52 PM (IST)
100 घरों में घुसा है पानी, ढहने लगे मकान
100 घरों में घुसा है पानी, ढहने लगे मकान

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : सरजू नदी के जलस्तर में भारी कमी आई है। ग्रामीण अंचल के गांव में बाढ़ का पानी सड़कों पर लगा है। नदी का जलस्तर खतरा बिदु 69.90 मीटर पर आकर टिका हुआ है। बाढ़ के पानी से लोगों के मकान धीरे-धीरे गिरना शुरू कर दिया है जबकि नदी का जलस्तर घटने से गांव में भरा बाढ़ का पानी नदी की तरफ जा रहा है। इससे दुश्वारियां कुछ कम हुई हैं लेकिन बाढ़ का पानी अभी गांव में जमा है। इससे जनता परेशान हैं। दूसरी तरफ नदी की धारा तेज है। नदी बैकरोलिग करके नागा बाबा के कुटी के समीप कटान करने पर तुली है। नीचे से पत्थर धीरे-धीरे नदी में समा रहे हैं। सिचाई विभाग के लोग मौके पर तैनात है। श्मशानघाट पर भी खतरा बरकरार है। भारत माता मंदिर से टकराकर नदी की धारा काट रही है। इससे श्मशानघाट के अगल-बगल खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। बाढ़ से ग्रामीण अंचल में पहुंच मार्ग रामनगर से मादी हरदौली सभी रास्तों पर पानी भरा हुआ है। पानी लगभग चार फुट तक है। नदी का फाटक खुलने से पानी नदी में जा रहा है लेकिन पानी नदी में जाने में लगभग एक सप्ताह लग जाएगा। तब तक गांव में नाव चल रही है। पानी से गांव में तबाही मची हुई है। गांव में संक्रामक रोग फैलने का भय बना हुआ है। भगवान चक में जनता तबाह है। शासन द्वारा जिनके घरों में पानी घुसा हुआ है उन्हें राशन का किट मुहैया कराई गई है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि भगवान चौक में 300 परिवार हैं। 100 घरों में पानी घुसा हुआ है। जिनके घरों में पानी घुसा है उनको राशन किट नहीं मिला है। बाढ़ के पानी से अनीता चौहान, प्रमिला चौहान, पुष्पा चौहान, रामचंदर का मकान बाढ़ की वजह से गिर गया है। आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी से तबाह हो गए हैं। भैंइसा खरग गांव में राजेंद्र, केदार, पारस, नंदलाल, राजकुमार आदि का मकान गिर गया है। इससे लोगों के सामने तबाही मची है। नदवा ताल में पानी भरा होने के कारण हरदौली, भगवान चक, तारनपुर, कादीपुर सिपाह, नवली गांव पूर्ण रूप से तबाह है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.