Move to Jagran APP

लाल निशान से तीन फीट ऊपर सरयू की लहरें स्थिर

जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) स्थानीय क्षेत्र में सरयू की लहरें खतरा निशान से लगभग तीन

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 05:40 PM (IST)
लाल निशान से तीन फीट ऊपर सरयू की लहरें स्थिर
लाल निशान से तीन फीट ऊपर सरयू की लहरें स्थिर

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : स्थानीय क्षेत्र में सरयू की लहरें खतरा निशान से लगभग तीन फीट ऊपर बहने लगी हैं। क्षेत्र में बाढ़ के पानी ने विनाशलीला शुरू कर दी है। पानी अब आबादी के क्षेत्रों में घुसना शुरू कर दिया है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं, लोगों में दहशत व्याप्त है। कई गांवों में आवागमन बाधित है।

loksabha election banner

आवागमन का साधन बंधा ही रह गया है। खाकी बाबा की कुटी पर दबाव बढ़ता जा रहा है। मेलाराम क्षेत्र में बाढ़ का पानी दलित बस्ती में घुस गया है। सोनकर बस्ती के नालों तक पानी पहुंच चुका है। पशु आश्रय केंद्र के चारों तरफ पानी ही पानी हो गया है। अगर यही स्थिति रही तो आसपास के अन्य कई गांव भी चपेट में आ जाएंगे। इधर घाघरा रामपुर धनौली नवली दोहरीघाट, बहादुरपुर, पतनई, नई बाजार, सरयां, गोधनी, बीबीपुर, बिलौली, रसूलपुर मोर्चा, बड़की बारी आदि जगहों पर बाढ़ का पानी घुस रहा है। छोटी सरयू और घाघरा दोनों दोहरीघाट क्षेत्र में तबाही मचाने पर उतारू है। चारों तरफ जल ही जल दिखाई देता है। पानी भरने से श्मशान घाट से लेकर डीह स्थान तक घाघरा दबाव बना रही है। इससे कटान को रोकने के लिए सुरक्षा में लगाए गए बोल्डर नदी में खिसक रहे हैं। हालांकि जलस्तर बढ़ने से कटान की संभावना कम हो गई है लेकिन तेज रफ्तार से सुरक्षा में लगाए गए बोल्डर धीरे-धीरे नदी में समा रहे हैं। हरदौली मांदी में छोटी सरयू का कहर

आजमगढ़ के जोकहरा में सोमवार को टूटे छोटी सरयू के बांध से बाढ़ का पानी जिले के तटवर्ती इलाकों में आ रहा है। इससे मादी सिपाह, भगवान चक, हरदौली गांव काफी प्रभावित हो रहे हैं। पानी सिपाह ताल से निकलकर भगवान चक की और बढ़ रहा है। इससे प्रतीत होता है कि रामनगर से सिपाह मार्ग जाने वाला मार्ग 24 घंटे में डूब सकता है। छोटी सरजू का टूटा हुआ बांध अभी पूर्ण रूप से बन नहीं सका है। नदी का पानी दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग को पार कर आगे बढ़ता जा रहा है। यही स्थिति रही तो दर्जनों गांव में तबाही मच सकती है। महुला-गढ़वल बांध के दक्षिण नदवा का ताल है। इसमें पहले से ही बरसात का पानी भरा हुआ है, इधर छोटी सरयू का पानी भरने से ताल उफन कर गांवों की तरफ बढ़ने लगा है। मादी सिपाह में एक दर्जन घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जलस्तर का हाल

स्थान - समय - जलस्तर

गौरीशंकर घाट - सुबह 8:00 बजे 70.80 मीटर

12:00 बजे 70.80 मीटर

4:00 बजे 70.80 मीटर

अवराडाड़ - सुबह 8:00 बजे 71.98 मीटर

12:00 बजे 72 मीटर

4:00 बजे 72.03 मीटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.