धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे की जयंती
स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 145 वीं जयंती मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गाडगे ने गरीब परिवार में जन्म लिया और पूरा जीवन अंधविश्वास और कुरीतियों के विरोध में व्यतीत किया।
जागरण संवाददाता, मऊ : स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 145 वीं जयंती मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गाडगे ने गरीब परिवार में जन्म लिया और पूरा जीवन अंधविश्वास और कुरीतियों के विरोध में व्यतीत किया। वही उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता और लोक शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के पूर्व जिला महासचिव रामधनी यादव, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान आदि उपस्थित थे।
दोहरीघाट : कस्बा स्थित धोबी धर्मशाला में राष्ट्रीय संत गाडगे बाबा की जयंती बड़े धूमधाम से अखिल भारतीय धोबी महासंघ के कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई। युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनन चौधरी ने उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिवा, राष्ट्पति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक प्रमोद चौधरी मनोज कुमार, छोटेलाल, डा. प्रज्ञा पूर्व प्रधान राकेश कुमार अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे। समाज सुधारक थे संत गाडगे
वलीदपुर (मऊ) : महान समाज सुधारक संत गाडगे की जयंती मंगलवार को मनाई गई। इसमें ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देने का कार्य किया गया। क्षेत्र के किन्नूपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सदस्य जिला पंचायत करहां आशीष चौधरी ने बताया कि राष्ट्रसंत गाडगे कहते थे कि मनुष्य को चाहिए कि वह हर जीव के अंदर के भगवान को पहचाने और उसकी तन-मन-धन से सेवा करें। भूखों को भोजन, प्यासे को पानी, नंगे को वस्त्र, अनपढ़ को शिक्षा, बेकार को काम, निराश को ढांढस और जीवों को अभय प्रदान करना ही भगवान की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह उर्फ मुन्ना, दयाशंकर सिंह तोमर, पूर्व प्रधान बलवंत कनौजिया, प्रधान अमित कनौजिया आदि उपस्थित थे।