संत गणिनाथ ने समाज को दी सही दिशा
शनिवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के तत्वावधान मे शोभायात्रा निकाली गई। दुबारी मोड़ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संत गणिनाथ को महापुरुष बताते हुए दहेज न लेने और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय बाजार में शनिवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के तत्वावधान मे शोभायात्रा निकाली गई। दुबारी मोड़ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संत गणिनाथ को महापुरुष बताते हुए दहेज न लेने और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
स्थानीय बाजार के अंबेडकर तिराहे से शनिवार की दोपहर मे हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ मध्यदेशीय समाज द्वारा संत गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त पारसनाथ गुप्त ने संत गणिनाथ को एक महान संत की संज्ञा देते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि वैश्य समाज के कई ऐसे सूरमा रहे। गिरिजेश गुप्त ने समाज के लोगों को शिक्षा की तरफ अग्रसर होने और दहेज को जड़ समाप्त करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गिरीश गुप्त ने कहा कि समाज तभी तरक्की करेगा। चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, बेल्थरा रोड के चेयरमैन दिनेश गुप्त, चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, अजय गुप्त, गुलाब गुप्त, राधेश्याम ¨सह, प्रशांत गुप्त, विवेक मद्धेशिया, चंद्रमा मद्धेशिया ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामदास गुप्त ने किया।