संगठन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, सबका सम्मान
बाजार स्थित शहीद स्मारक पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने दल के प्रति समर्पित एवं सक्रिय युवाओं को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आगामी 2022 में प्रदेश में भारी बहुमत से कमल खिलाने का संकल्प दिलाया। वहीं जिलाध्यक्ष बनने के बाद सर्वप्रथम शहीदी धरती पर पहुंचे अपने जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और बैंड के साथ जोरदार स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : बाजार स्थित शहीद स्मारक पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने दल के प्रति समर्पित एवं सक्रिय युवाओं को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आगामी 2022 में प्रदेश में भारी बहुमत से कमल खिलाने का संकल्प दिलाया। वहीं जिलाध्यक्ष बनने के बाद सर्वप्रथम शहीदी धरती पर पहुंचे अपने जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और बैंड के साथ जोरदार स्वागत किया।
स्थानीय बाजार के शहीद स्मारक पर सर्वप्रथम शहीदों को नमन करने के बाद उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। आधी रात को भी पार्टी व कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में वह हमेशा खड़ा रहने का काम करेंगे। शीर्ष नेतृत्व ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ हमारे साथ ही संगठन के सभी लोगों को दायित्व सौंपा है। उस पर खरा उतरकर प्रदेश में आने वाले 2022 के चुनाव में भारी बहुमत के साथ पार्टी को जीत दिलाना सबका कर्तव्य होगा। भरत भैया ने कहा कि नेतृत्व ने एक युवा व ऊर्जावान जिलाध्यक्ष के रूप में प्रवीण गुप्त को हम सभी के बीच भेजकर कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से सराबोर कर दिया है। पुरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के हित में काम करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। समारोह को डा. आरएन सिंह, बबलू ठठेरा, आलोक मल्ल, मनोज गुप्त, संजय सिंह, संतोष राय, संजय पटेल, कन्हैया पर्वत, राजीव पांडेय, रेवतीरमण पांडेय, मुन्ना सिंह, कौशल चौहान सचिद्र सिंह, अमित गुप्त, अखिलेश सिंह ने संबोधित किया।