विभागवार कार्यक्रम बनाकर होगा रोडमैप तैयार
दो अक्टूबर को मनाए जाने वाले महात्मा गांधी जयंती की कलेक्ट्रेट सभागार में बनी विधिवत रुपरेखा। सभी विभागों से 20 सितंबर तक मांगी गए कार्यक्रम।
जागरण संवाददाता, मऊ : दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती समारोह मनाए जाने तथा गांधी जयंती को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रकाश ¨बदु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासनिक बैठक हुई। इसमें विस्तार पूर्वक गांधी जयंती कार्यक्रम की कार्ययोजना नगर मजिस्ट्रेट बी प्रसाद द्वारा पढ़कर सुनाया गया। गांधी जयंती के अवसर पर गांधीवादी जीवन दृष्टि का प्रसार, निर्बल वर्ग उत्पीड़न समाप्त करने के प्रति शासन की प्रतिबद्धता से जन साधारण को अवगत कराना, साक्षरता एवं प्रौढ़ शिक्षा को बढ़ाने तथा छुआछूत के अभिशाप के उन्मूलन, महिलाओं की उन्नति दहेज प्रथा को समाप्त करना, पंचायती राज अधिनियम के उद्देश्यों, संभावनाओं पर प्रकाश डाले जाने तथा कार्य योजनाओं से जन साधारण को अवगत कराना, गांधी जी का ग्राम स्वराज्य अवधारणा के अनुसार गांव को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभाग की कार्यक्रम योजना तैयार कर 20 सितंबर तक अवश्य उपलब्ध करा दें। जिससे दो अक्टूबर को गांधी जी के जयंती पर संपूर्ण कार्यक्रम कराया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को गांधी जयंती के दिन समय से झंडा फहराना तथा सभी नगर पालिका के ईओ तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट बी प्रसाद, नगर पालिका चेयरमैन तैयय पालकी, मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश ¨सह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, नगर क्षेत्राधिकारी राजकुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, समस्त ईओ, शेषनाथ रावत मनोरंजन अधिकारी सहित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।