निधन पर जताया शोक
नगर के निजामुद्दीनपुर स्थित पंडित देवनाथ संगीत महाविद्यालय के वरिष्ठ संगीत साधक व भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने संगीतकार धनंजय मिश्र का अल्पायु में ही निधन हो गया।
जासं, मऊ : नगर के निजामुद्दीनपुर स्थित पंडित देवनाथ संगीत महाविद्यालय के वरिष्ठ संगीत साधक व भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने संगीतकार धनंजय मिश्र का अल्पायु में गत दिनों निधन हो गया। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत का निर्देशन किया था। दिनेशलाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल, पवन सिंह इत्यादि कलाकारों के साथ बहुत सी फिल्मों में संगीत निर्देशन दिया था। मुम्बई में ही अचानक हृदय गति रुक जाने से उनका अचानक निधन हो गया। पंडित देवनाथ संगीत महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष पंडित गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि धनंजय मिश्र उनके बहुत ही प्रिय शिष्य थे। प्रशिक्षक व शास्त्रीय व उपशास्त्रीय गायक ब्रजेंद्र त्रिपाठी व समस्त महाविद्यालय परिवार ने शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।