बुजुर्ग महिला की हत्या का राजफास, चार गिरफ्तार, चाकू बरामद
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर मोड़ के पास बीते 13 अक्टूर को बुजुर्ग महिला ननकी देवी की हत्या का पुलिस ने राजफास कर लिया है। चार आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
जागरण संवाददाता, मऊ : दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर मोड़ के पास बीते 13 अक्टूर को बुजुर्ग महिला ननकी देवी की हत्या का पुलिस ने राजफास कर लिया है। चार आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। बुजुर्ग महिला का गला अज्ञात हमलावरों ने रेत दिया था, गंभीर रूप से घायल वृद्धा की तीन बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में जयराम, उसके बेटे राजेश, पत्नी लखिया देवी व जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित भटकुआं पट्टी के निवासी हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी मतलूपुर मोड़ से सोमवार को किया। कत्ल के इस मामले में धोखाधड़ी की भी धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में पकड़े गए आरोपितों से जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उन्होने बताया कि मृतका के नाम से काफी संपत्ति है जो हमारे नाम वसीयत की गई थी लेकिन बीते कुछ दिनों से मृतका का झुकाव अपनी बहन के लड़के की तरफ होने लगा था। इससे उन्हें लगा कि वह कुछ दिनों में अपनी वसीयत बदल सकती हैं। इसलिए आरोपितों ने उनकी हत्या कर दी।