राजनाथ राय का जीवन राजनीतिज्ञों के लिए अनुकरणीय : मनोज
राजनाथ राय का जीवन राजनीतिज्ञों के लिए अनुकरणीय है आज के राजनीतिज्ञों को उनसे सबक लेने की आवश्यकता है। श्री राय की सादगी ईमानदारी व आमजन के प्रति सहज भाव व प्रेम वर्षों तक याद किए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, मऊ : राजनाथ राय का जीवन राजनीतिज्ञों के लिए अनुकरणीय है, आज के राजनीतिज्ञों को उनसे सबक लेने की आवश्यकता है। श्री राय की सादगी, ईमानदारी व आमजन के प्रति सहज भाव व प्रेम वर्षों तक याद किए जाएंगे। उन्होंने अपने जीवन काल में कभी भी ओछी राजनीति नहीं की। यही कारण रहा कि वे प्रमुख का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी लोगों के बीच रहने, उनके सुख-दुख में काम आने तथा आगे बढ़ कर उनकी मदद करने से लोगों के बीच उनकी एक अलग पहचान बनी। यह बातें पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कही। वे भाजपा नेता मनोज राय के चाचा व पूर्व प्रमुख स्व. राजनाथ राय की तेरही पर आयोजित को श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।
स्व. राय को श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक, उपेंद्र शुक्ल, विधायक फागू चौहान, भाजपा लोकसभा संयोजक विनोद राय, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, पूर्व विधायक कमलेश पांडेय के अलावा भाजपा अध्यक्ष दुर्गविजय राय, सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल आदि थे।