Move to Jagran APP

राजस्व विभाग की निगहबानी में क्वारंटाइन सेंटर

नगर के बनगांवा में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में संचालित क्वारंटाइन सेंटर में रोके गए लोगों तक हरेक व्यवस्था पहुंचाने हेतु उपजिलधिकारी निरंकार सिंह ने समूचे सेंटर को अपने रडार पर ले लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 06:07 AM (IST)
राजस्व विभाग की निगहबानी में क्वारंटाइन सेंटर
राजस्व विभाग की निगहबानी में क्वारंटाइन सेंटर

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ ) : नगर के बनगांवा में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में संचालित क्वारंटाइन सेंटर में रोके गए लोगों तक हरेक व्यवस्था पहुंचाने हेतु उपजिलधिकारी निरंकार सिंह ने समूचे सेंटर को अपने रडार पर ले लिया है।

loksabha election banner

यहां पर राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में ही सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर में भोजन, शाम को चाय एवं रात में खाने की आपूर्ति की जाती है। योग एवं व्यायाम भी इनकी ही देखरेख में संचालित है। दरअसल प्रारंभ में यहां पर रोके गए लोगों ने व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया। एसडीएम श्री सिंह ने बेहतर व्यवस्था के लिए एक दिन में एक साथ छह लेखपालों की ड्यूटी लगा दिया। यहां पर अब लेखपाल चार शिफ्ट में 24 घंटे उपस्थित रहते हैं। क्वारंटाइन किए गए लोगों की हर हरकत से लेकर सुविधा तक पर इनकी नजर रहती है। यहां नियुक्त कर्मचारी ड्यूटी समाप्त होने पर या आवश्यकतानुसार एसडीएम और प्रभारी बनाए गए नायब तहसीलदार संतविजय सिंह को फीड बैक देते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.