चौकी इंचार्ज को बर्खास्त करने क प्रधानों ने उठाई आवाज
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव की अध्यक्षता में बैठक में सर्व सम्मति से थाना सरायलखंसी अन्तर्गत ग्राम पंचायत मठ मुहम्मदपुर के ग्राम प्रधान राजकोमल राजभर के विरूद्ध स्थानीय चौकी इंचार्ज प्रेम प्रकाश उपाध्याय द्वारा फर्जी छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेने की कार्यवाही की कटु आलोचना करते हुए पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि चौकी इंचार्ज को बर्खास्त कर दायर मुकदमा को वापस किया जाय। साथ ही प्रधानों
जागरण संवाददाता, मऊ : राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में बैठक विकास भवन में हुई। इसमें थाना सरायलखंसी अंतर्गत ग्राम पंचायत मठ मुहम्मदपुर के ग्राम प्रधान राजकोमल राजभर के विरुद्ध स्थानीय चौकी इंचार्ज द्वारा फर्जी छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही की कटु आलोचना की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक से मांग की गई कि चौकी इंचार्ज को बर्खास्त कर दायर मुकदमा को वापस किया जाय। प्रधानों ने यह भी चेतावनी दिया कि एक सप्ताह के अन्दर संगठन की मांगे पूरी नहीं हुईं तो आगामी 20 फरवरी को थाना सरायलखंसी का घेराव किया जाएगा। इसमें जनपद के सभी प्रधान शामिल होंगे।
बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश प्रभारी रवींद्र राय ने कहा कि इसी प्रकार का मामला जौनपुर में मछली शहर के कोतवाल ने किया था। संगठन की मांग पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत कंधेरी के प्रधान देवेंद्र यादव एवं उनके परिवार के विरुद्ध दर्ज मुकदमा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बैठक के बीच में ही संगठन को मालूम हुआ कि ब्लाक घोसी के ग्राम पंचायत कल्याणपुर के प्रधान रामनगीना यादव के भाई एवं परिवार को अन्य दो लोगों की मार्ग दुर्घटना में फैजाबाद के निकट मौत हो गई है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान श्रीधर राय, अभिमन्यु दुबे, अमीरूल्लाह खान, संजय यादव, देवेंद्र चौहान, आलोक ¨सह, नागेन्द्र राय, अभय राय, रमेश यादव आदि मौजूद थे।