आवास पात्रता की जांच को पहुंचे एडीओ एजी से प्रधानपति भिड़े
फतहपुर मंडाव विकास खंड क्षेत्र के लोकया गांव में आवास आवंटन के पात्रता की जांच को लेकर प्रधान पति व सहायक विकास अधिकारी कृषि के बीच शनिवार को झड़प हो गई। एडीओ ने जहां प्रधानपति पर अभिलेख फाड़ने, दुर्व्यवहार करने और जान से मारने के लिए दौड़ा लेने का आरोप लगाया है, वहीं प्रधानपति ने रुपये मांगने का।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : फतहपुर मंडाव विकास खंड क्षेत्र के लोकया गांव में आवास आवंटन के पात्रता की जांच को लेकर प्रधान पति व सहायक विकास अधिकारी कृषि के बीच शनिवार को झड़प हो गई। एडीओ ने जहां प्रधानपति पर अभिलेख फाड़ने, दुर्व्यवहार करने और जान से मारने के लिए दौड़ा लेने का आरोप लगाया है, वहीं प्रधानपति ने रुपये मांगने का। इसकी जानकारी पाकर ब्लाक कर्मी आक्रोशित हो गए और ब्लाक मुख्यालय पर ताला बंद कर कार्य बहिष्कार कर दिए। इस मामले में बीडीओ ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी श्वेता आशुतोष ओझा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
लोकया में शासन से 2011 के सूची के आधार पर आवास आवंटित हुए हैं। इसकी जांच हेतु सहायक विकास अधिकारी रामप्रकाश शुक्रवार को वहां पहुंचे। शनिवार की सुबह वे विकास खंड मुख्यालय पर रिपोर्ट देने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में प्रधान पति गौतम गुप्त व सहायक विकास अधिकारी के बीच पात्रता की वरीयता को लेकर झड़प हो गई। इसकी जानकारी होते ही कर्मचारियों ने ब्लाक मुख्यालय में ताला बंद कर दिया। वे प्रधानपति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। जनपद मुख्यालय से भी कर्मचारी संगठन के लोग पहुंच गए। खंड विकास अधिकारी सुवेदिता ¨सह ने ग्राम पंचायत अधिकारी आद्याशंकर मिश्र, राजेश यादव, विनीत राय, संतोष यादव, सीमा यादव, ओमप्रकाश यादव, जितेन्द्र ¨सह, एपीओ अजय पाल सहित दर्जनों कर्मचारियों के नेतृत्व में प्रधानपति के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया।