तेज आंधी से विद्युत आपूíत धराशायी
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को गर्मी के मौसम में पहली ही
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को गर्मी के मौसम में पहली ही आंधी ने विद्युत व्यवस्था को धराशायी कर दिया है। बीते 24 घंटे से बिजली नहीं मिलने से लोग बेहाल हो गए हैं। क्षेत्र में गर्मी के दिनों में आंधी पानी से हर वर्ष बिजली व्यवस्था बिगड़ती है। बावजूद इसके विभाग कमजोर व ढीले तारों व पोल आदि की मरम्मत नहीं कराता है। इसका परिणाम हमेशा उपभोक्ताओं को भोगना पड़ता है। क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को बारिश तो नहीं हुई लेकिन आंधी की रफ्तार तेज थी। इसके चलते स्थानीय बाजार सहित कई स्थानों पर पोल उखड़ गए और तार टूट गए। इसके चलते शुक्रवार की पूरी रात आपूíत ठप थी। इतना ही नही आंधी से टूटे तार व उखड़े पोल की मरम्मत का आलम यह रहा कि शनिवार की शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो पाई। इसके चलते क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा, वहीं शुद्ध पेयजल के लिए भी भटकते रहे।