Move to Jagran APP

खुलासे के बजाए चोरियों की गणना कर रही पुलिस

थाना क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बीती दो सप्ताह में चार घरों को निशाना बना लगभग 39 लाख के गहनों समेत नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:06 AM (IST)
खुलासे के बजाए चोरियों की गणना कर रही पुलिस
खुलासे के बजाए चोरियों की गणना कर रही पुलिस

जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : थाना क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बीती दो सप्ताह में चार घरों को निशाना बना लगभग 39 लाख के गहनों समेत नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बन चोरियों की गणना करने में लगी है। पुलिस के नाकाम होने से चोरों के हौसले बुलंद है और लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

loksabha election banner

29 अक्टूबर को नासिरपुर ग्राम सभा के सिकंदरपुर में प्रेमलता मद्धेशिया पत्नी अजीत मद्धेशिया के खाली घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए आठ लाख के गहने सहित पांच हजार नगदी व स्टेबलाइजर और साइकिल चुरा लिए। पीड़िता दीवाली मनाने अपने पति के यहां मुंबई गई हुई थी। पड़ोसी युवक द्वारा घर के चैनल का ताला टूटा देख मोबाइल से सूचना दी गई थी। जब पीड़िता घर पहुंची तो घर में बक्से में रखा गहना आदि गायब था। इसके दो दिन बाद एक नवंबर की रात चोरों ने अमरसेपुर निवासी अशोक यादव के घर को निशाना बनाया। यहां चार लाख के गहने और 35 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के जग जाने के बाद चोर भाग खड़े हुए। वहीं से कुछ दूरी पर मिठाई यादव के घर भी चोरी का प्रयास किया। मिठाई के जग जाने पर चोरों ने ईंट से प्रहार कर दिया। इसमें उनका होंठ फट गया और दांत भी टूट गया था। पुलिस द्वारा चोरी रोकने का कोई प्रयास ना होने के कारण हौसला बुलंद चोरों ने इसके तीन दिन बाद चार नवंबर को सरौंदा गांव के पोखरे पर बने अशोक यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के कमरे में रखे बक्से और आलमारी का ताला तोड़कर पांच लाख के गहने सहित 25 हजार नगदी पर हाथ साफ किया। चोर यही नहीं रुके घर से 200 मीटर की दूरी पर सरजू यादव के घर छत के रास्ते घुसे चोरों ने पहले सभी कमरों की बाहर की कुंडी लगा दी। चोर अभी चोरी का प्रयास कर ही रहे थे कि ठीक उसी समय घर के कमरे में सो रही महिला जाग गई। उसके शोर मचाने पर चोर भाग गए। अभी इन चोरियों को लोग भूला भी नहीं पाए थे कि सोमवार रात चोरों ने नगर के युसुफाबाद में मुहम्मद अंसारी के घर को निशाना बनाया। घर से 3.50 लाख नगदी सहित 15 लाख के जेवर उठा ले गए। पीड़ित ने जमीन खरीदने के लिए रुपये रखे थे। घर में शादीशुदा दो बेटियों के जेवर सहित दो बहुओं के जेवर भी थे। चोर लगातार घरों को निशाना बनाते जा रहे हैं परंतु पुलिस को चोरी की भनक तक नहीं लग रही है। लगातार हो रहीं चोरियों से ग्रामीण भयभीत हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर रतजगा करने को मजबूर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.