सीमा पर गोली चलने से हलकान रही पुलिस
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थानाक्षेत्र के अहिरूपुर की सीमा पर बलिया जनपद में हाहान
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थानाक्षेत्र के अहिरूपुर की सीमा पर बलिया जनपद में हाहानाला पुल के पास तीन लोगों को गोली मारे जाने की घटना के चलते पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। बाद में घटनास्थल दूसरे जनपद में स्थित होने पर स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस लिया।
क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत अहिरुपुर की सीमा पर बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र की सीमा में बदमाशों ने तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। तुरंत यह खबर क्षेत्र में जंगल में आग जैसे फैल गई। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। वहीं इसकी सूचना लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन घटना बलिया जनपद में घटित होने की बात पता चलने पर स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस लिया। हालांकि पुलिस चक्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।