मऊ के श्मशान घाट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के चित्र पर नींबू में सुई चुभोकर नारियल के साथ किया तंत्र-मंत्र, तस्वीरें वायरल
मऊ के दोहरीघाट स्थित श्मशान घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र की सामग्री मिलने से हड़कंप ...और पढ़ें

मऊ श्मशान घाट पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र मंत्र सामग्री वायरल।
HighLights
मऊ श्मशान घाट पर पीएम मोदी की तस्वीर मिली।
तस्वीर के साथ नींबू, नारियल, सिंदूर जैसी सामग्री थी।
घटना से क्षेत्र में तंत्र-मंत्र की चर्चाएं तेज हुईं।
जागरण संवाददाता, मऊ। नौ नींबू सुई चुभोई हुई, चार नारियल, पीएम नरेन्द्र मोदी की तस्वीर और श्मशान घाट का नजारा, माहौल ऐसा कि होश उड़ जाए। तंत्र मंत्र साधना का केंद्र श्मशान घाट पर यह नजारा सभी के लिए चौंकाने वाला था। देखते ही देखते तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और हर इंसान पूछने लगा कि पीएम पर तंत्र मंत्र तो नहीं किया गया है? तस्वीरों में जो सामने आया वो कहानी इसी ओर इशारा करती हैं।
पूरा मामला मऊ जिले में दोहरीघाट कस्बे के मुक्तिधाम स्थित शवदाह स्थल के पास का है। जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर जमीन पर रखे होने का मामला सामने आया है। तस्वीर के आसपास नारियल, नींबू, लाल धागे और सिंदूर जैसी सामग्री दिखाई दे रही है।

इससे जुड़ी तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इन सामग्रियों को किसने और किस उद्देश्य से वहां रखा था, इसकी वास्तविकता अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं आसपास लोगों की भीड़ भी जानकारी होने के बाद शुक्रवार को सामने आई है।
मुक्तिधाम जैसे सार्वजनिक स्थल पर प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ इस तरह की सामग्री रखे होने की तस्वीर सामने आने से लोग इसके पीछे की वजह जानने को लेकर उत्सुक हैं। तस्वीर में दिखाई दे रही सामग्री को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन किसी भी चर्चा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल, इस मामले में किसी व्यक्ति की भूमिका या उद्देश्य को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में घटना के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले की वास्तविकता तथ्यों की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि क्षेत्र में इस घटना को लेकर दबी जुबान से लोग बताते हैं कि श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रियाओं का दौर नया नहीं है।
