राशन न मिलने से आक्रोशित लोगों किया चक्काजाम
ब्लाक क्षेत्र के भगवान चक्र कोटेदार द्वारा गरीबों का अंगूठा लगवा लेने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को आजमगढ़-दोहरीघाट राज्यमार्ग पर जाम लगा दिया।
जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : ब्लाक क्षेत्र के भगवान चक्र कोटेदार द्वारा गरीबों का अंगूठा लगवा लेने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को आजमगढ़-दोहरीघाटराजमार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त कराया कि उनकी समस्याओं के निदान के लिए जनपदीय अधिकारियों से वार्ता कर निदान कराया जाएगा। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार द्वारा राशन नहीं दिया जाता है। कई बार ग्रामीण इस समस्या केा लेकर प्रशासन से गुहार लगा चुके है परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। आजिज आकर आज सड़क पर उतरना पड़ा। इस अवसर पर रविद्र चौहान, रामसूरत भारती, भीम भारती, जामवंत चौहान, रामजन्म, रामजन्म चौहान आदि उपस्थित थे।