सूर्य निकलते ही लोगों ने ली राहत की सांस
जासं, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : कड़ाके की पड़ रही ठंड व गलन के मध्य रविवार को दोपहर म
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 10:02 PM (IST)
जासं, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : कड़ाके की पड़ रही ठंड व गलन के मध्य रविवार को दोपहर में 12 बजे आसमान में सूर्यदेव का दर्शन होते ही अलाव छोड़कर लोग धूप खाने के लिए बाहर आ गए। हड्डी कंपा देने वाली ठंड में सूरज निकलने के बावजूद भी काफी गलन रही लेकिन सूरज की किरणों से लोगों को राहत मिली। मौसम के बदले मिजाज का असर साफ नजर आया। पक्षियां भी अपने घोंसला से निकलकर अपने चारे के लिए इधर-उधर फुदकतीं नजर आईं। सूर्यदेव के दर्शन से मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी भी राहत महसूस किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें