दो दर्जन लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव, राहत
कोरोना संक्रमित किशोर के कोपागंज कस्बा के दोस्तपुरा में जांच के दौरान 19 अप्रैल को कोरोना पाजिटिव मिलने से पूर क्षेत्र में हडकंप मच गया था। किशोर को तत्काल आजमगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। साथ ही उसके घर वालो को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। कोपागंज को हॉटस्पाट जोन बना दिया गया और सभी रास्तों और मुहल्लों को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने पाजिटव के संपर्क में रहने वालों की सूची तैयार किया। इन सभी को चिन्हित कर कोरोना की
जासं, पुराघाट (मऊ) : कोरोना संक्रमित किशोर के कोपागंज कस्बा के दोस्तपुरा में दो दर्जन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रशासन सहित आस-पास के लोगों ने राहत की सांस ली है। 19 अप्रैल को किशोर के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया था। किशोर को तत्काल आजमगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। साथ ही उसके घर वालों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। कोपागंज को हॉटस्पाट जोन बना दिया गया और सभी रास्तों और मुहल्लों को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव के संपर्क में रहने वालों की सूची तैयार किया थात्र इन सभी को चिन्हित कर कोरोना की जांच के लिए नमूना भेजा गया था। 23 अप्रैल को पॉजिटिव किशोर के सात परिजनों और 12 आस-पास के लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पॉजिटिव के परिजनों और आस पास के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली हैत्र अभी भी पॉजिटिव के संपर्क के कई लोगों की रिपोर्ट के आने का इंतजार था। शनिवार को उसके संपर्क के 24 अन्य लोगों की रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में सभी निगेटिव आई जो सभी के लिए राहत भरी खबर है।