कार्यशैली के चलते हमेशा याद रहते हैं लोग
मनुष्य अपनी कर्तव्यनिष्ठा कार्यशैली और व्यवहार के बल पर जाना जाता है। यही वे चीजें हैं जिसके चलते लोग व्यक्ति को हमेशा याद रखते हैं। सियाराम सेठ ने अपने कार्यकाल में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली तथा व्यवहार से सहकर्मियों अधिकारियों से जो लगाव बनाया था वह उनके जाने के बाद भी लोग हमेशा याद रखेंगे।
जासं, मऊ : मनुष्य अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यशैली और व्यवहार के बल पर जाना जाता है। यही वे चीजें हैं, जिसके चलते लोग व्यक्ति को हमेशा याद रखते हैं। सियाराम सेठ ने अपने कार्यकाल में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली तथा व्यवहार से सहकर्मियों, अधिकारियों से जो लगाव बनाया था, वह उनके जाने के बाद भी लोग हमेशा याद रखेंगे। यह बातें सहायक उद्यान निरीक्षक श्री सेठ के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने कही। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने उनके कार्यशैली की काफी तारीफ की। कहा कि, सेवानिवृत्ति सेवाकाल का अंतिम पड़ाव होता है, व्यक्ति इसके बाद अपने जीवन की दूसरी पारी अपने परिवार के साथ शुरू करता है। इस मौके पर लोगों ने श्री सेठ को भावभनी विदाई दी। कई सहकर्मी उनके लगावों को याद कर भावुक हो उठे। श्री सेठ ने कहा कि इन 40 वर्षों के सेवाकाल में बहुत से ऐसे अवसर आए, जिन्होंने हमेशा कुछ नया सीखने का अवसर दिया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी, अखिलेश वर्मा, निखिलेश वर्मा, पतिराज यादव, हरिश्चंद्र यादव, सुभाष राम आदि थे।