छह नाविकों को किया तैनात, स्थापित हुई बाढ़ चौकी
जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) जनपद के दोहरीघाट में घाघरा का जलस्तर खतरा का निशान पार करते ही स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवारा में बाढ़ की आशंका के चलते लोग भयभीत हैं। ऐसे में पलायन के लिए ठिकाना ढूंढना भी देवारावासी शुरू कर दिए हैं। इसको देखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा पांच बाढ़ चौकी की स्थापना करते हुए लोगों के आवागमन के लिए आधा दर्जन नाविकों को नाव के साथ तैनात कर दिया गया है।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : जनपद के दोहरीघाट में घाघरा का जलस्तर खतरा का निशान पार करते ही स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवारा में बाढ़ की आशंका के चलते लोग भयभीत हैं। ऐसे में पलायन के लिए ठिकाना ढूंढना भी देवारावासी शुरू कर दिए हैं। इसको देखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा पांच बाढ़ चौकी की स्थापना करते हुए लोगों के आवागमन के लिए आधा दर्जन नाविकों को नाव के साथ तैनात कर दिया गया है।
क्षेत्र के हाहानाला पर रविवार को घाघरा का जलस्तर 65.67 मीटर पर पहुंच गया है। इससे देवारा में स्थित नाला में पानी भर गया है। धीरे-धीरे कृषि भूमि में फैलने लगा है। इससे देवारा के आधा दर्जन पुरवा के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है। घाघरा के जलस्तर पर नजर रखने के लिए परसिया जयरामगीरी, दुबारी, सुग्गीचौरी, भैरोपुर और सुरजपुर में बाढ़ चौकी स्थापित करके राजस्व, विकास खंड के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी लाल बाबू दूबे ने बताया कि घाघरा के जलस्तर पर सतत निगाह रखी जा रही है। प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है। बाढ़ की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।