Move to Jagran APP

स्वतंत्र भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू

भारत रत्न व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाई और नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 10:02 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 10:02 PM (IST)
स्वतंत्र भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू
स्वतंत्र भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू

जागरण संवाददाता, मऊ : भारत रत्न व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाई और नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परदहा में आयोजित समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। राष्ट्र के निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। वे देश की पहचान तो थे ही, उन्होंने दुनिया में भारत की पहचान बनाई। उनके द्वारा चीन के साथ किया गया पंचशील समझौता ऐतिहासिक था। पड़ोसी राष्ट्रों से सद्भाव रखना उनके रग-रग में था। वे भारत की एकता और अखंडता के प्रति संकल्पित थे। आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के लिए उनके द्वारा शुरू की गई योजनाएं ऐतिहासिक थीं। पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने पंचवर्षीय योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि पांच नौरत्न कंपनियां बनाकर नेहरू जी ने देश को आर्थिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ाया। अबु बकर अंसारी ने कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही देश की एकता-अखंडता को कायम रखा जा सकता है। इस मौके पर खालिद अंसारी, नंदकिशोर सिंह, वीरेंद्र तिवारी, अनिल जायसवाल, धर्मेद्र सिंह, तय्यब खान, रामधनी चौहान, संपत मौर्य, सेराजुद्दीन, देवेंद्र यादव, वकील अंसारी आदि थे। अध्यक्षता शेख सल्लू व संचालन जन्मेजय सिंह ने किया। इसी बीच सभासद हबीबुर्रहमान पहलवान ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.