धान क्रय केंद्र मुस्तैद, बोहनी को करना होगा इंतजार
जागरण संवाददाता मऊ शासन द्वारा भले ही जनपद में धान क्रय केंद्रों को संचालित कर दिया गया ह
जागरण संवाददाता, मऊ : शासन द्वारा भले ही जनपद में धान क्रय केंद्रों को संचालित कर दिया गया है, लेकिन पांच दिन बाद भी अभी तक एक भी क्रय केंद्रों की बोहनी नहीं हो सकी है। कारण है कि पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से निचले क्षेत्रों की फसलें पानी में डूबी हुई हैं। किसान इसको किसी तरह निकालने में जुटा हुआ है। उधर प्रशासन की तरफ से कृषि विभाग को सर्वे के लिए निर्देशित भी किया गया है। जिले में कुल 50 हजार मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य शासन की तरफ से निर्धारित किया गया है। इसके लिए 45 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 15 अक्टूबर से धान खरीद के लिए क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं लेकिन पांच दिन भी अभी तक कोई किसान धान क्रय करने नहीं पहुंचा। जबकि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान की अच्छी खेती हुई है।
..
धान खरीद के लिए क्रय केंद्र पूरी तरह से सक्रिय हैं लेकिन अभी तक कोई किसान क्रय केंद्र पर धान बेचने नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में अभी तक किसी भी केंद्र पर बोहनी नहीं हो सकी है। अभी किसानों का धान तैयार नहीं है। खरीद में समय लग सकता है।
--केहरी सिंह, नोडल अधिकारी धान क्रय केंद्र।