Move to Jagran APP

धान की कटाई में अभी देरी, क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान

कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र में धान खरीद के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन अभी किसी केंद्र पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। अधिकांश किसानों के खेत में पानी होने के चलते धान की फसल को काटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:05 PM (IST)
धान की कटाई में अभी देरी, क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान
धान की कटाई में अभी देरी, क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र में धान खरीद के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन अभी किसी केंद्र पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। अधिकांश किसानों के खेत में पानी होने के चलते धान की फसल को काटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो किसान हिम्मत जुटाकर काट भी ले रहे हैं तो उसे सुखाने में ज्यादा समय लग जा रहा है। अब तक अधिकांश धान की फसल को किसान काटकर सरकारी गोदामों पर बेचने के लिए भेज देता था।

loksabha election banner

कोपागंज स्थित धान क्रय के सात केंद्र हाट शाखा, क्रय विक्रय केंद्र, रेलवे क्रासिग के पास क्रय केंद्र, कुर्थीजाफरपुर, इंदारा, कोइरियापार, अलीनगर में स्थित हैं। इन सभी जगहों पर 81 हजार 500 क्विटल खरीद का लक्ष्य रखा गया है। क्षेत्र में अभी कही से भी धान की खरीद नहीं हो पा रही है। अधिकतर किसानों की फसल तैयार है लेकिन खेत में पानी लगने से किसान उसकी कटाई नहीं कर पा रहा है। क्रय केंद्रों के लिए अभी क्षेत्र के किसान दिलचस्पी नहीं ले रहे है। विपणन निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि कोपागंज क्षेत्र में 81500 क्विटल धान की खरीद होनी है। क्रय केंद्र भी खोल दिए गए हैं, लेकिन अभी किसी किसान ने बिक्री नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.