Move to Jagran APP

आवास की पात्रता सूची से नाम कटने पर आक्रोश

कोपागंज विकास खंड के जमीन जहनियापुर गांव की महिलाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची से नाम काटे जाने पर जबर्दस्त आक्रोश है। ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को आक्रोशित महिलाओं ने गांव में प्रदर्शन किया और सचिव पर पैसे लेकर आवास की पात्रता सूची में हेराफेरी करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 12:12 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 12:12 AM (IST)
आवास की पात्रता सूची से नाम कटने पर आक्रोश
आवास की पात्रता सूची से नाम कटने पर आक्रोश

जागरण संवाददाता, नौसेमरघाट (मऊ) : कोपागंज विकास खंड के जमीन जहनियापुर गांव की महिलाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची से नाम काटे जाने पर जबर्दस्त आक्रोश है। ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को आक्रोशित महिलाओं ने गांव में प्रदर्शन किया और सचिव पर पैसे लेकर आवास की पात्रता सूची में हेराफेरी करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

उर्मिला, देवमती, गीता, पूनम, पवितरी आदि महिलाओं का कहना था कि ग्राम पंचायत अधिकारी रिश्वत लेकर अपात्रों को पात्र और पात्रों को अपात्र बना दे रहा है। गांव के जो वास्तविक जरूरतमंद हैं वो ग्राम पंचायत अधिकारी को घूस की रकम न दे पाने के कारण झुग्गी-झोपड़ियों में रहने को विवश हैं। महिलाओं का कहना था कि इसी वर्ष बारिश में गांव के कई कच्चे मकान गिर गए, लेकिन उनको आवास नहीं दिया गया। वर्ष 2013-14 में जब जमीन जहनियापुर लोहिया समग्र गांव योजना के तहत विकास के लिए चयनित था, तब महिलाओं का नाम आवास की पात्रता सूची में दर्ज था। वर्ष 2015 में भी जो सूची आई उसमें इनका नाम दर्ज था। लेकिन अब इनका पात्रता सूची से नाम ही गायब है। खंड विकास अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि 2011-12 के सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना के अनुसार पात्रता सूची बनाई गई थी। उसी के अनुसार पात्रों को आवास दिए जा रहे थे। एक बार पुन: पात्रों की सूची तैयार कर भेजी गई है। पात्रता सूची में शामिल लोगों को जल्द ही आवास दिया जाएगा। मामला संज्ञान में लाए जाने पर जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। पात्र व्यक्तियों को हर हाल में आवास दिलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.