धान पर लेढ़ा का प्रकोप
जिले में अगेती धान लगभग तैयार हो गए हैं परंतु पछेती धान की फसल रोगग्रस्त हो गई है। सितंबर माह में एक सप्ताह तक हुई बारिश का कहर ऐसा बरपा है कि लेढ़ा रोग तेजी से फैल रहा है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 09:44 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:21 AM (IST)
जागरण संवाददाता, थानीदास, (मऊ) : जिले में अगेती धान लगभग तैयार हो गए हैं परंतु पछेती धान की फसल रोगग्रस्त हो गई है। सितंबर माह में एक सप्ताह तक हुई बारिश का कहर ऐसा बरपा है कि लेढ़ा रोग तेजी से फैल रहा है। धान की बालियां पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। ऐसा भी नहीं कि एक क्षेत्र विशेष में इसका असर हो। लगभग पूरे जनपद में धान की फसल पर यह रोग महामारी की तरह फैलता जा रहा है। अब किसानों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि इसका निदान कैसे करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें