Move to Jagran APP

ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता मऊ गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में डा. रामसुख यादव संयोजक के नेतृत्व में

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 05:16 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 05:16 PM (IST)
ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को किया सम्मानित
ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, मऊ : गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में डा. रामसुख यादव संयोजक के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में पुंसवन संस्कार के अवसर पर ब्राह्मण विकास परिषद के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें ऋषिकेश पांडेय अध्यक्ष, संजय कुमार त्रिपाठी महामंत्री, मिथिलेश उपाध्याय संरक्षक को फूल मालाओं से लाद दिया गया। इसके पूर्व चंदन सिंह प्रिया के पुंसवन संस्कार के उपलक्ष्य में यज्ञ भी किया।

loksabha election banner

डा. रामसुख यादव ने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ मऊ द्वारा प्रत्येक रविवार को संस्कार के कार्यक्रम एवं यज्ञ संपन्न होते हैं। संस्कारों में पुंसवन संस्कार का बड़ा महत्व होता है। ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि गायत्री मंत्र बहुत ही सरल और सर्वग्राही होती है, जो प्रत्येक नागरिक के चरित्र का निर्माण करती है। यही कारण है कि छोटे-छोटे बच्चे भी गायत्री मंत्र को कंठस्थ कर लेते हैं। ब्राह्मण विकास परिषद के उद्देश्यों में संस्कार प्रथम स्थान पर है क्योंकि बिना संस्कार के मनुष्य का वास्तविक चरित्र निर्माण नहीं हो पाता। इस अवसर पर अवधेश त्रिपाठी, विजय शंकर त्रिपाठी, राम जपित पांडेय, लाल बहादुर सिंह, विश्वनाथ सिंह, पदमनाभ सिंह, पारसनाथ प्रजापति, शंभू राम, अरविद, गंगाधर राव, मधुलिका सिंह, चंद तारा, लीला मद्धेशिया उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.