गोठा में नए रामलीला भवन का होगा आज लोकार्पण
जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) साहित्यिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध दोहरीघाट
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 06:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : साहित्यिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध दोहरीघाट क्षेत्र के गोठा गांव में नए रामलीला भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। सोमवार को वैदिक विधान से शंखनाद के साथ इस भवन का लोकार्पण होगा। यहां पर प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन होगा। रामलीला समिति के मंत्री विनय गुप्त ने बताया रात्रिकालीन रामलीला के साथ ही मुंबई के कलाकार कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने इस बाबत समस्त तैयारियां कर लिए जाने का दावा किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें