पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की जरूरत
कोपागंज विकासखंड शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत बसारथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अशुरुन निशा बानो एवं विद्यालय की प्रधान अध्यापिका भानमती पांडे ने परिसर में फलदार एवं छायादार दर्जनों पौधे लगाए गए। रोपे गए पौधों को ईटों से थाला बनाकर सुरक्षा घेरा भी बनाया गया। ग्राम प्रधान अशुरु निशा बानो ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत अभियान के तहत पेड़ लगाओ जीवन बचाओ की
जागरण संवाददाता, नौसेमरघाट (मऊ) : कोपागंज विकास खंड शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत बसारथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान असरुन्निशा बानो एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भानमती पांडेय ने परिसर में फलदार एवं छायादार दर्जनों पौधे लगाए। रोपे गए पौधों के चारों और ब्रिकगार्ड भी बनाए।
ग्राम प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत अभियान और पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान को सराहनीय बताते हुए कहा कि पेड़-पौधे वायुमंडल में प्रदूषण की रोकथाम के सहायक होते हैं। जीव जंतु सहित मानव को शुद्ध हवा देते हैं। साथ ही जल संरक्षण में भी सहायक होते हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भानमती पांडेय ने कहा कि तेजी से बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण चिताजनक है। इसे रोकने के लिए सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। साथ ही इसकी सुरक्षा के लिए सजग भी रहना होगा। पौधारोपण अभियान में विद्यालय परिसर में 151 से ज्यादा फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इसके पूर्व में भी ग्राम प्रधान द्वारा लगभग विद्यालय परिसर में 574 पौधे लगाए जा चुके हैं। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अनवार अहमद उर्फ कल्लू, ओपी श्रीवास्तव, रामानंद भारती, काशी भारती आदि विद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित अध्यापक एवं ग्रामीण मौजूद थे।