पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री के निधन से पूर्वांचल मर्माहत
पूर्वांचल के किसान व मजदूर नेता के रूप में लोकप्रिय तथा वर्ष 1991 से 1995 तक गाजीपुर से सांसद रहे विश्वनाथ यादव शास्त्री के निधन से पूर्वी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 05:24 PM (IST)
जासं, मऊ : पूर्वांचल के किसान व मजदूर नेता के रूप में लोकप्रिय तथा वर्ष 1991 से 1995 तक गाजीपुर से सांसद रहे विश्वनाथ यादव शास्त्री के निधन से पूर्वी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। उनके निधन पर जिले में कई स्थानों पर शोक सभाएं आयोजित हुईं। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार सिंह अंजान ने कहा उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णनीय क्षति बताया। इस अवसर पर किसान सभा के राज्य सचिव रामकुमार भारती, देवेंद्र मिश्रा, अर्चना उपाध्याय, पीएन सिंह, गुफरान अहमद, शेख हिसामुद्दीन, सुभाष चंद्रदेवा, मदनलाल श्रीवास्तव, सुरेश यादव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें