Move to Jagran APP

जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा मोहन सिंह सेतु

देवारा में जनपद की सीमा पर घाघरा नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण होते ही जनपद के विकास को गति मिल जाएगी। इससे देवरिया कुशीनगर और बिहार प्रदेश से जनपद सीधा जुड़ जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 09:15 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:07 AM (IST)
जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा मोहन सिंह सेतु
जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा मोहन सिंह सेतु

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवारा में जनपद की सीमा पर घाघरा नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण होते ही जनपद के विकास को गति मिल जाएगी। इससे देवरिया, कुशीनगर और बिहार प्रदेश से जनपद सीधा जुड़ जाएगा। फिर तो देवारा की दशा सुधरने के आसार बढ़ जाएंगे।

loksabha election banner

क्षेत्र के देवारा और देवरिया जनपद के बरहज के बीच से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी पर सन 2014 में तत्कालीन प्रदेश की सपा सरकार ने अपने सांसद मोहन सिंह के नाम पर लगभग 1200 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए लगभग 200.4 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। पुल का निर्माण भी युद्धस्तर पर प्रारंभ हो गया था। इससे जनपदवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। पुल के बनने से देवरिया, कुशीनगर और बिहार की दूरी लगभग 40 किमी घट जाएगी। वहीं देवारा का कायाकल्प होने की उम्मीद भी दिखने लगी थी लेकिन 2017 में प्रदेश सरकार के बदलते ही निर्माण पर ब्रेक लग गया था और लोगों की उम्मीद भी टूटने लगी थी। इस बीच पुन: लगभग एक वर्ष से पुल का निर्माण प्रारंभ हो गया है। पुल के निर्माण की तेज गति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले एक वर्ष के अंदर पुल पर वाहनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। जो जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इनसेट--

मधुबन से कैसे जुड़ेगा पुल असमंजस

घाघरा नदी पर बन रहे पुल से स्थानीय तहसील मुख्यालय को किस सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। यह असमंजस बना हुआ है। तहसील मुख्यालय से घाघरा नदी तक दो सड़क मार्ग जाता है। एक भैरोपुर सुग्गीचौरी होते हुए और दूसरा सुग्गीचौरी होते हुए। दोनों सड़क काफी संकरी है और जर्जर हालत में है। ऐसे में अभी यह असमंजस बना हुआ है कि घाघरा नदी पर बन रहे मोहन सिंह सेतु किस सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.