Move to Jagran APP

आधुनिक भारत के लिए ग्रामीण शिक्षा का विकास आवश्यक

विश्व के पटल पर आधुनिक भारत के नव निर्माण में ग्रामीण शिक्षा का विकास अत्यावश्यक है। ऐसे में निजी क्षेत्र के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 06:49 PM (IST)
आधुनिक भारत के लिए ग्रामीण शिक्षा का विकास आवश्यक
आधुनिक भारत के लिए ग्रामीण शिक्षा का विकास आवश्यक

जागरण संवाददाता, मऊ : विश्व के पटल पर आधुनिक भारत के नव निर्माण में ग्रामीण शिक्षा का विकास अत्यावश्यक है। ऐसे में निजी क्षेत्र के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आरबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अपने आस-पास के क्षेत्रों में आधुनिक शिक्षा का आयाम स्थापित करेगा। आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ पंरपरागत मूल्यों की स्थापना में यह संस्थान आने वाले दिनों में कीर्तिमान बनाएगा। यह बातें एमएलसी देवेंन्द्र प्रताप ¨सह ने कही। वे आदेडीह में विद्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

loksabha election banner

मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा भारतीय शिक्षा में बदलाव कर समाज का संस्कार बदल दिया। इससे नैतिक मूल्यों में बदलाव आएं। सिविल जज विकास ¨सह विश्व गुरू की परिकल्पना को पूर्ण रूप देने के लिए सनातन, पंरपरा के साथ आधुनिक शिक्षा को जोड़ना होगा इसमें यह विद्यालय अग्रणी भूमिका निभाएगा। विद्यालय संरक्षक डा. महेन्द्र प्रताप ¨सह, संस्थापक सतेंद्र प्रताप ¨सह, प्रशासकीय निर्देशक मोलक चंद शाह, प्रधानाचार्य मोहनी वर्मा, शोभित ¨सह, मो. तारिक, फातिमा प्रवीन, सुजीत ¨सह, अशोक ¨सह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.