महिलाओं-बालिकाओं में सुरक्षा व स्वावलंबन लाएगा मिशन शक्ति
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए अंतर विभागीय समन्वय से 17 से 25 अक्टूबर तक विशेष अभियान मिशन शक्ति वृहद स्तर पर चलाने का शासन ने निर्णय लिया है।
जागरण संवाददाता, मऊ : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए अंतर विभागीय समन्वय से 17 से 25 अक्टूबर तक विशेष अभियान 'मिशन शक्ति' वृहद स्तर पर चलाने का शासन ने निर्णय लिया है। इसको लेकर पूर्व मंत्री व विधायक श्रीराम सोनकर की उपस्थिति में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के उद्देश्य से 'मिशन शक्ति' का आगाज हो रहा है। निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी इस कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कहा कि सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन तथा महिला अपराध, बाल अपराध के संबंध में जागरूकता पैदा करें और जो भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं उसकी फोटोग्राफी अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में स्थानीय स्तर पर सामाजिक संगठन, विभिन्न महिला संगठनों, मीडिया तथा जागरूक समाज सेवियों की एक समिति बनाकर विभिन्न रोल माडल का चयन किया जाए। ऐसी महिलाओं एवं बालिकाओं का चयन किया जाए जो विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए एक प्रेरणा बनी हैं तथा विशिष्ट क्षेत्रों में इन उद्देश्यों के लिए प्रयास कर सफलता पाई हैं। ऐसी महिलाएं एवं बालिकाएं जिन्होंने महिला सशक्तीकरण, भ्रूण हत्या रोकने संबंधी अभियान, उद्यमिता, शिक्षा, महिला अपराध रोकने आदि क्षेत्रों में सफलता पाकर जनपद एवं प्रदेश के लिए रोल मॉडल बनी हैं। इसके अतिरिक्त लैंगिक आधारित संवेदीकरण, ध्वनि संदेश, साक्षात्कार, प्रशिक्षण, दुर्गापूजा पंडालों में कार्यक्रम, थानों पर कार्यक्रम तथा ग्रामीण स्तर पर जागरूकता उत्पन्न किए जाने संबंधी कार्यक्रम आयोजित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल अपराध की मानिटरिग के लिए जनपद स्तर पर कमेटी सक्रिय रहे। पाक्सो व महिला अपराध से संबंधित वादों के न्यायालय से निस्तारण को प्राथमिकता दी जाए। प्रत्येक अभियोजन अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए तथा प्रत्येक मामले में समयबद्ध रूप से चार्जशीट दाखिल कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा से संबंधित समस्त विभागों द्वारा यह सुनिश्चित करना होगा कि प्राप्त शिकायतों में पीड़िता शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि के स्तर तक कार्रवाई को गतिमान रखा जाए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप निदेशक कृषि, डीएफओ, नगर मजिस्ट्रेट अधिकारी उपस्थित थे। प्वाइंटर--
मिशन शक्ति के अंतर्गत तिथिवार यह होंगे कार्यक्रम--
- 17 अक्टूबर को मिशन शक्ति का किक स्टार्ट के अंतर्गत लोगों का अनावरण, एलइडी वैन का फ्लैग आफ, डब्ल्यूसीपीओ के लोगो अनावरण, सेफ सिटी परियोजना अंतर्गत डाटा एनालिटिक्स सेंटर, साइबर फोरेंसिक, 112 और 1090 एकीकृत सेवा का अनावरण, पिक बूथ लखनऊ का अनावरण सेफ सिटी गैलरी का अनावरण, पिक पेट्रोल का फ्लैग आफ, 1090 द्वारा फैमिली काउंसलिग का अनावरण क्रेंच का अनावरण, आपरेशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ।
- 18 अक्टूबर को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लैगिक संवेदरीकरण, महिला और बाल सुरक्षा हेतु संवेदनशीलता लाना, सभी ग्राम प्रधानों/शहरी निकायों को पत्र।
- 19 अक्टूबर को शक्ति परी, लैंगिक हिसा की रोकथाम, पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाना।
- 20 अक्टूबर को विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, छात्रों और अध्यापकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, बाल मनोविज्ञान के संबंध में समझ विकसित करना।
- 21 अक्टूबर को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, लैंगिक हिसा की रोकथाम।
- 22 अक्टूबर को महिला यात्रियों के प्रति अच्छा व्यवहार करना, यात्रा के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा।
- 23 अक्टूबर को कार्य स्थलों पर उत्पीड़न की रोकथाम, लैंगिक समानता और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा।
- 24 अक्टूबर को कानून के प्रति जागरूक करना।
- 25 अक्टूबर को पुलिस थानों पर हेल्प डेस्क का शुभारंभ।