शरारती तत्वों ने हैंडपंप तोड़ा
स्थानीय थाना के पीछे पिछले दिनों कब्जे व पूजा-पाठ को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मंदिर पर पुलिस का पहरा लगा दिया था। बावजूद इसके शुक्रवार की शाम मंदिर पर पुलिस के पहरे के बाद भी शरारती तत्व ने मंदिर परिसर में घुसकर पानी के हैंडपंप पंप को तोड दिया।
जासं, कोपागंज (मऊ) : स्थानीय थाना के पीछे पिछले दिनों कब्जे व पूजा-पाठ को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मंदिर पर पुलिस का पहरा लगा दिया था। बावजूद इसके शुक्रवार की शाम मंदिर पर पुलिस के पहरे के बाद भी शरारती तत्व ने मंदिर परिसर में घुसकर पानी के हैंडपंप पंप को तोड़ दिया। इसकी सूचना देर शाम पूजा पाठ करने गए एक पक्ष को हुई तो थोड़ी देर बाद काफी संख्या में लोग आ पहुंचे। लोग हैंडपंप तोड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त करने लगे। इसकी तत्काल सुचना डायल हंड्रेड पुलिस को दी गई। थोड़ी देर बाद डायल 100 पुलिस भी विवादित मंदिर पहुचीं और क्षतिग्रस्त हैंडपंप की वीडियो ग्राफी कर मौजूद लोगों को हिदायत दी कि प्रशासन के चेतावनी के बाद भी मंदिर धर्मशाला विवाद को भड़काकर शांति व्यवस्था से किसी भी प्रकार की खिलवाड़ करने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई होगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप